Friday, July 31, 2026

ऑपरेशन ‘मिसिर बेसरा’ : झारखंड दौरे पर पहुंचे CRPF डीजी ने 209 CoBRA जवानों की थपथपाई पीठ

रांची : झारखंड में माओवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को नई धार देने वाली ऐतिहासिक कार्रवाई के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक जी. पी. सिंह ने गुरुवार को रांची स्थित ग्रुप सेंटर पहुंचकर 209 CoBRA बटालियन के उन बहादुर जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य मिसिर बेसरा को गिरफ्तार करने के अभियान को सफल बनाया।

इसे भी पढ़ें: पलामू में 20 लाख रूपए मूल्य के गांजा व अफीम के साथ चार गिरफ्तार

राष्ट्र के लिए गौरव

WhatsApp Image 2026 07 30 at 17.24.56

सम्मान समारोह के दौरान डीजी ने अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों से विस्तार से बातचीत की तथा ऑपरेशन की रणनीति, चुनौतियों और सफलता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक बड़ी गिरफ्तारी नहीं, बल्कि देश के नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की बढ़ती क्षमता, सटीक खुफिया तंत्र और उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता का प्रमाण है।

रणनीति, साहस और समन्वय की मिसाल

WhatsApp Image 2026 07 30 at 17.24.56 1

डीजी जी. पी. सिंह ने विशेष रूप से 209 CoBRA और झारखंड पुलिस के बीच हुए प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त अभियान की यही कार्यशैली भविष्य के अभियानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने जवानों के साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र के लिए गौरव का विषय बताया।

इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच सटीक समन्वय और खुफिया सूचनाओं का प्रभावी उपयोग रहा। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने अभियान को सफल बनाया। सम्मान समारोह के दौरान डीजी ने जवानों को भविष्य के अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को अपने सुरक्षा बलों की बहादुरी पर गर्व है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर