Tuesday, September 15, 2026

पलामू में 20 लाख रूपए मूल्य के गांजा व अफीम के साथ चार गिरफ्तार

पलामू: पलामू जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने कारवाई कर बीस लाख रुपये मूल्य के दो अलग-अलग मादक पदार्थ के साथ इस अवैध धंधे में संलिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के अनुसार सतबरवा थानान्तर्गत हुई कारवाई में कुल 33.789 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत साढ़े बारह लाख से अधिक है।

इसे भी पढ़ें : 10 साल के प्रेम संबंध का खूनी अंत, प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि यह मादक पदार्थ औडिसा से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था, तभी खुफिया सूचना पर एसयूवी को सतबरवा में रोका गया, तब वाहन की जांच करने पर 45 प्लास्टिक के पैकेटों में बोनट और डिक्की में छिपाये गये गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त तीन मोबाइल तथा 21850 रुपये बरामद हुआ। इस मामले में गिरफ्तार दोनों शख्स बिहार के रोहतास के हैं, जिनके नाम कृष्णा राम (25) और दिनेश राम (33) है। जब्त कर लिया गया है।

दूसरे मामले की जानकारी देते हुए चौधरी ने बताया कि पांकी थानान्तर्गत नदी के पास से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर उनके पास दो किलोग्राम पांच सौ ग्राम अफीम 12 लाख रुपये मूल्य के बरामद किया गया। इस सिलसिले में धंधे में प्रयोग में लाई गयी दो बाईक जब्त किए गए। पुलिस गिरफ्त में आए इन धंधे वालों के नाम शहाबुद्दीन मियां (45) और गुलाम मुस्तफा (40) है, एक अफीम खरीदने वाला और दूसरा बेचने वाला है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर