Thursday, October 29, 2026

राजधानी रांची के सुकुरहुटू गांव में घर में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव में अज्ञात अपराधियों ने शिव महतो नामक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में हालांकि शिव महतो बाल बाल बच गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

ग्रामीण एसपी के अनुसार अपराधियों ने घर में घुसकर गोली क्यों चलाई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमीन विवाद में राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे पहले रांची के एयरपोर्ट रोड में एक होटल में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर