Thursday, October 29, 2026

झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में मतगणना जारी, दोपहर बाद पहले आएगा वार्ड पार्षदों का चुनाव परिणाम

रांची : झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में मतगणना जारी है, 23 फरवरी को हुए लगभग 62 फीसदी मतदान के बाद आज शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई. सभी जिलों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है. दोपहर बाद तक इस चुनाव में वार्ड पार्षदों के चुनाव परिणाम पहले सामने आएंगे और उसके बाद मेयर व अध्यक्ष का रिजल्ट सामने आएगा.

राजधानी रांची में मुकाबला बेहद दिलचस्प है. सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है. कुल 10 कमरों में 246 टेबल लगाए गए हैं. प्रत्येक कमरे में 25-25 टेबल लगाए गए हैं. इसी तरह धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना केंद्र बनाया गया. बताया जा रहा है कि मतगणना को लेकर सुबह जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया तो इसे लेकर काफी विवाद हो गया. अभिकर्ता बबलू बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रशासन अंतिम समय में नियम बदल रहा है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं.

हजारीबाग में कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतगणना हो रही है, जहां 6 कमरों में 36 वार्ड पार्षदों के लिए मतों की गिनती हो रही है. पलामू में पांच निकायों मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर और हुसैनाबाद नगर परिषद के अलावा हरिहरगंज एवं छतरपुर नगर पंचायतों की मतगणना जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय भवन में एक साथ चल रही है.

कोडरमा के बागीटांड स्थित माइनिंग कॉलेज के पुराने भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र में जिले के तीनों नगर निकायों झुमरी तिलैया नगर परिषद, डोमचांच नगर पंचायत और कोडरमा नगर पंचायत के लिए अलग-अलग हॉल में मतगणना हो रही है. लोहरदगा में नगर परिषद चुनाव को लेकर कुल 24 टेबल में दो राउंड में मतगणना की जा रही है. गुमला में नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए मतगणना कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर में हो रही है और इसके लिए 22 टेबल लगाए गए हैं.

रामगढ़ नगर परिषद के चुनाव के लिए मतगणना रामगढ़ कॉलेज में हो रही है. मतगणना केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और अधिकृत एजेंटों की भीड़ दिखी. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वार्ड नंबर 1 से 14 तक के अधिकृत लोगों को ही सख्त जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. बिना पास के किसी को भी परिसर में जाने की अनुमति नहीं है.

चतरा नगर परिषद के लिए मतगणना जारी है. यहां 14 टेबल बनाए गए हैं और बैलेट पेपर की गिनती तीन राउंड में पूरी की जाएगी. दोपहर तक परिणाम आने की संभावना जताई गई है. इसी तरह देवघर के मधुपुर नगर परिषद चुनाव के लिए मतगणना प्रखंड के राजाभिठा स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में हो रही है. वोटों की गिनती 10 टेबल पर हो रही है और पांच राउंड में चुनाव परिणाम सामने आएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर