Thursday, October 29, 2026

मुंबई में मराठी अनिवार्य पर बढ़ा विवाद, सड़कों पर उतरे ड्राइवर, बोले- कमाई छोड़ें या भाषा सीखें

मुंबई: मुंबई में ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों ने मराठी भाषा के नियम के खिलाफ 3 दिन की हड़ताल शुरू की है. ये हड़ताल सोमवार से शुरू हुई है. कई ड्राइवर इस फैसले से परेशान हैं. सरकार ने कहा है कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को थोड़ी-बहुत मराठी आनी चाहिए. इसके लिए 3 महीने का समय दिया गया है. अगर इसके बाद भी मराठी नहीं आई, तो लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है. इसी के साथ 20 अगस्त से चेकिंग भी शुरू हो गई है. अब तक हजारों ड्राइवरों की जांच हो चुकी है. ड्राइवरों का कहना है कि ये काम आसान नहीं है. खासकर बुजुर्ग ड्राइवरों के लिए. एक ड्राइवर ने कहा, हम 55-60 साल के हैं. पढ़ाई नहीं की. अब इस उम्र में नई भाषा कैसे सीखें. हमें घर भी चलाना है.

इसे भी पढ़े: मॉनसून में बुखार आने पर पेनकिलर लेने की न करें भूल, ऐसे पहुंच सकता है आपकी सेहत को नुकसान

जुर्माना बना बड़ी परेशानी

ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें समय देने के बजाय जुर्माना लगाया जा रहा है. 15-20 हजार रुपए का फाइन देना उनके लिए मुश्किल है. कुछ लोगों को सिर्फ एक महीने का नोटिस मिला है. ड्राइवरों का कहना है कि इतने कम समय में मराठी सीखना संभव नहीं. सरकार का कहना है कि सिर्फ बेसिक मराठी सीखनी है. यानी रोजमर्रा की बात कर सकें, बस इतना काफी है.

इधर सरकार ने ये भी कहा कि जरूरत पड़ी तो और समय दिया जा सकता है. बता दें कि मुंबई में कई ड्राइवर दूसरे राज्यों से हैं. उन्हें डर है कि अगर मराठी नहीं आई, तो उनका काम छिन सकता है. फिलहाल ड्राइवर ज्यादा समय और कम जुर्माने की मांग कर रहे हैं. अब देखना है कि आगे क्या फैसला होता है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर