Thursday, May 28, 2026

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले, रजरप्पा घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की हो बर्खास्तगी : आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने गए माता के भक्तों, पर पुलिस कर्मियों द्वारा हुए बर्बर लाठीचार्ज पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से हेमंत सरकार ने हिंदुओं की आस्था,पर्व त्यौहार,पूजा पाठ में पुलिस प्रशासन द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही। विगत वर्ष तो सरहुल पूजा की शोभा यात्रा को भी पुलिस कर्मियों ने नहीं बख्शा था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा,रामनवमी ,शिवरात्रि में भी कभी मूर्ति छोटा करने,कभी झंडा छोटा करने कभी शोभा यात्रा का मार्ग बदलने जैसे राज्य सरकार के निर्णयों ने पुलिस प्रशासन के मनोबल को हिंदू सनातन विरोधी बना दिया है।आखिर रजरप्पा में आखिर क्यों निहत्थे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाई गईं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। क्या ये श्रद्धालु कोई आतंकवादी थे, कोई चोर डकैत अपराधी थे? ऐसी लाठियां तो अपराधियों पर ही बरसाई जाती है।

आदित्य साहू ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अपराधियों गुंडों,बदमाशों के सामने राज्य पुलिस शरणागत बनी रहती है और आम आदमी को प्रताड़ित करती है। कोयला,बालू पत्थर की चोरी करने वालों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई जाती। विगत दिनों मधुपुर में मंदिर का जीर्णोद्घार करते हुए दलितों पर हुए हमले में पुलिस क्यों मूकदर्शक बनी रही। वहां दोषियों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई गई। सरकार का दोहरा चरित्र झारखंड की जनता देख रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे निरंकुश पुलिस कर्मियों को सख्त सजा दे, उन्हें सेवा से बर्खास्त करे।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर