Thursday, November 5, 2026

दुबई में बनी साजिश, रांची में हमला: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 3 गिरफ्तार, आईएसआई-टीटीएच कनेक्शन

रांची : राजधानी के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर सनसनी फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जांच में सामने आए शुरुआती तथ्यों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार इस हमले की पटकथा दुबई में लिखी गई थी, जबकि साजिश को रांची में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों में से दो लोहरदगा और एक रांची का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, जीत को लेकर दोनों खेमा दिखे आश्वस्त

दुबई में काम करता था आरोपी

जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक दुबई में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात राना हुसैन उर्फ राना जी और शाहबाज आलम उर्फ भट्टी से हुई थी। दोनों के टीटीएच से जुड़े होने की बात जांच में सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि दुबई में ही आरोपी को रांची स्थित आरएसएस प्रदेश कार्यालय को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था।

बताया जा रहा है कि दुबई से मिले निर्देश के बाद तीनों आरोपियों ने हमले की तैयारी शुरू कर दी। जांच में यह भी सामने आया है कि पेट्रोल बम बनाने के लिए बोतल, पेट्रोल और लट्टू की रस्सी रांची के स्थानीय बाजार से खरीदी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल बम तैयार कर आरएसएस के प्रदेश कार्यालय पर हमला किया।

पूछताछ में मिली अहम जानकारी

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन, इंटरनेट गतिविधियों, बैंक खातों और विदेशी संपर्कों की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस साजिश के तार केवल तीन आरोपियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क है।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशी हैंडलरों से जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। वहीं जांच एजेंसियों का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

हाजत से भागा आरोपी, हुई मुठभेड़ 

निवारणपुर स्थित आरएसएस प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस हाजत से फरार हो गया। उसकी तलाश में निकली पुलिस टीम ने मांडर में उसे घेर लिया, लेकिन पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर