Wednesday, October 28, 2026

कांग्रेस देश को गृहयुद्ध की ओर ले जाना चाहती है, विदेशी ताकतों के इशारे पर कर रही काम : संजय सेठ

मेदिनीनगर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को मेदिनीनगर परिसदन परिसर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के विकास और मजबूत होती अर्थव्यवस्था को पचा नहीं पा रही है. विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को गृहयुद्ध की ओर ले जाना चाहती है.

इसे भी पढ़ें : पलामू: ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सात स्टाफ क्वार्टरों में चोरी,त्योहार मनाने घर गए थे अधिकारी-कर्मचारी

SIR को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

संजय सेठ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नाम पर दो-दो वोटर आईडी, मृत लोगों के नाम मतदाता सूची में बने रहना और शादी के बाद दूसरे स्थान पर चले जाने के बावजूद पुराने पते पर नाम दर्ज रहना जैसी गड़बड़ियों को दूर किया जाना चाहिए.

उन्होंने सवाल किया कि अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी है तो उसका सुधार क्यों नहीं होना चाहिए.उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराये जाने की आशंका है. कहा कि ऐसे लोगों की पहचान जरूरी है. हालांकि, उन्होंने घुसपैठियों या फर्जी मतदाताओं की संख्या को लेकर कोई आंकड़ा नहीं दिया.

मेक इन इंडिया से मेक फॉर द वर्ल्ड तक पहुंचा भारत

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. 2014 में शुरू हुए मेक इन इंडिया अभियान के बाद अब भारत मेक फॉर द वर्ल्ड की दिशा में बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत जल्द पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा.संजय सेठ ने स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश के युवा तकनीक, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के साथ खड़े हैं.

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस को घेरा

संजय सेठ ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सेना के पराक्रम और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत आज रक्षा उत्पादन, तकनीक, अर्थव्यवस्था और स्टार्टअप के क्षेत्र में दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी,पांकी विधायक डॉ.शशिभूषण मेहता, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया,मेयर अरुणा शंकर सुमित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर