Thursday, October 29, 2026

धनबाद में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

धनबाद : एसआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर विरोध- प्रदर्शन किया गया। काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इसे भी पढ़ें: गोविंदपुर में जाम के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, DC-SSP ने संभाली कमान NH-19 से अवैध कब्जे हटाए गए

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस आज देश के लिए काला दिवस मना रही है। इसी के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के इशारे पर काम करने और विभिन्न राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

संतोष सिंह ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क से सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसके विरोध में आंदोलन तेज करने की बात कही।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर