Thursday, October 29, 2026

कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी कर ली

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद, एनआरआई टावर में कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह के भतीजे यशराज सिंह ने खुद को गोली मारी दी। यशराज सिंह ने अपनी पत्नी राजेश्वरी गोहिल की हत्या करने के बाद, खुद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में घटना का कारण और झगडे की असली वजह सामने आएगी। परिवार के साथ राजनीतिक में भी गहरा शोक और चिंता का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, दो महीने पहले यशराज की शादी हुई थी। बुधवार को देर रात रिश्तेदार के घर से डिनर करके लौटने के बाद दोनों के बीच बहस शुरु हुई थी। मारपीट और तनाव के वजह से मामला गंभीर हो गया। बहस के दौरान यशराज ने अपनी पत्नी के सिर पर लाइसेंसी हथियार से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही राजेश्वरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद यशराज ने 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलवाई, एंबुलेंस की टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद यशराज ने उसी हथियार से आत्महत्या कर ली। यशराज की मां घटना के समय दुसरे कमरे में मौजूद थीं, लेकिन घटना को रोक नहीं पाईं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही एनआरआई टावर को सील कर दिया और आसपास के फ्लैट्स में रहने वालों की आवाजाही रोक दी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर