नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश में जाति जनगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘’लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को संयुक्त पत्र लिखकर जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया पर गंभीर चिंता जताई है.’’
इसे भी पढ़ें : रेप मामले में दोषी तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो हफ़्ते में सरेंडर का आदेश
उन्होंने लिखा, ”हमारी मांग साफ़ है. मौजूदा प्रश्नावली रद्द हो, जातियों की प्रमाणित सूची के आधार पर नई प्रश्नावली बने और राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से व्यापक परामर्श किया जाए. तेलंगाना और बिहार के जाति सर्वेक्षणों की तरह, पहले से तैयार और प्रमाणित जाति सूची के आधार पर गणना इसका व्यावहारिक समाधान है. जाति जनगणना सिर्फ़ होनी नहीं चाहिए, सही भी होनी चाहिए.”

