Monday, November 2, 2026

रेप और सेक्शुअल असॉल्ट के नए आरोपों को लेकर फिर चर्चा में हैं कॉमेडियन रसेल ब्रांड!

मनोरंजन : ब्रिटिश कॉमेडियन, अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रसेल ब्रांड इन दिनों रेप और यौन उत्पीड़न यानी सेक्शुअल असॉल्ट के नए आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। ब्रिटेन की जांच एजेंसियों ने उन पर लगे पुराने मामलों में नए आरोप जोड़ दिए हैं, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

हाल ही में सामने आए आरोपों के अनुसार, दो और महिलाओं ने ब्रांड पर रेप और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। ये घटनाएं कथित तौर पर 1999 से 2009 के बीच की बताई जा रही हैं। इससे पहले भी चार महिलाओं ने रसेल ब्रांड पर रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

रसेल ब्रांड ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके सभी रिश्ते आपसी सहमति से थे, और उन्होंने कभी किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे और खुद को निर्दोष साबित करेंगे।

इस मामले का असर उनके करियर और ऑनलाइन मौजूदगी पर भी पड़ा है। ऐसे में यूट्यूब ने उनके चैनल की कमाई पर रोक लगा दी है और कई प्लेटफॉर्म पर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। यह मामला न सिर्फ कानूनी बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बहस का विषय बन गया है, जहां पुराने यौन अपराधों की जांच और न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर