Tuesday, July 21, 2026

झारखंड में बढ़ी ठंड, रांची समेत कई जिलों में तापमान 15 डिग्री से नीचे, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

झारखंड : झारखंड में पिछले एक सप्ताह से ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय छाने वाले कोहरे ने सर्दी का असर और गहरा कर दिया है। राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, लातेहार और डाल्टनगंज जैसे जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 14 नवंबर तक राज्य का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस दौरान सुबह के वक्त कोहरा या धुंध छाई रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ बना रहेगा।

तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 से 11 नवंबर तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 12 और 13 नवंबर के बीच तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।

गुमला में तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और डाल्टनगंज समेत आठ जिलों का पारा 15 डिग्री से नीचे चला गया है।

राज्य के घाटी वाले इलाकों और रांची के आसपास सुबह और शाम को कोहरा छाने से दृश्यता में काफी कमी आ रही है। इसका असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है। वाहन चालकों को सुबह के समय लाइट जलाकर धीरे चलने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं ने सर्दी को अचानक बढ़ा दिया है।

स्वास्थ्य पर असर, बढ़ सकते हैं मौसमी रोग

जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, ठंड और नमी का संयुक्त असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ सकते हैं। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

चाईबासा में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बोकारो में 1.6 डिग्री, गोड्डा में 1.5 डिग्री, जमशेदपुर में 1.2 डिग्री और गिरिडीह में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कई स्थानों पर सुबह की ओस और ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरन का अहसास करा रही हैं।

Also Read : Giridih News : दो साइबर ठग गिरफ्तार, गर्भवती महिलाओं से ठगी का था आरोप

15 नवंबर से ठंड और बढ़ेगी

मौसम केंद्र रांची ने चेतावनी जारी की है कि 15 नवंबर से राज्य में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप निकल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि राजधानी रांची में आने वाले तीन दिनों में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके चलते सुबह-शाम की ठिठुरन और तेज होगी।

दिन में मिलेगी हल्की धूप, रात में बढ़ेगी ठिठुरन

फिलहाल राज्य में दिन के समय हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह तक ठंड की स्थिति स्थिर लेकिन शुष्क बनी रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें, खानपान में सावधानी बरतें और खुले में देर तक न रहें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर