Thursday, July 23, 2026

Giridih News : दो साइबर ठग गिरफ्तार, गर्भवती महिलाओं से ठगी का था आरोप

गिरिडीह :  गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रविवार को साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शंकर वर्मा और धनुषधारी वर्मा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गिरिडीह जिले के बेंगाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी खुद को आंगनबाड़ी अधिकारी बताकर गर्भवती महिलाओं को फोन करते थे और मातृत्व लाभ योजना की राशि दिलाने के नाम पर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे।

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में टीम ने खंडोली पर्यटक स्थल के पास शहरपुरा जंगल में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसी जगह बैठकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Also Read : बिहार में NDA की सरकार बनना तय, गलती हुई तो लौट आएगा जंगलराज – अमित शाह

फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सतर्क रहें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर