Saturday, October 31, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में बैन, सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़े थे फॉलोअर्स

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट गुरुवार को भारत में बैन कर दिया गया। एक्स की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई भारत के स्थानीय कानूनों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर की गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बैन की जानकारी साझा की।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कुछ ही दिनों में लाखों लोग जुड़े

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से लोकप्रिय हुई थी। पार्टी के अकाउंट को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे, लेकिन इसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। गुरुवार दोपहर तक इंस्टाग्राम पर पार्टी के लगभग 1.26 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके थे। तुलना करें तो भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर करीब 87 लाख और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के करीब 1.33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं X पर पार्टी के लगभग 1 लाख 93 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन अब भारत में उसका अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी का नारा था- सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी। पार्टी का एक अलग लोगो भी बनाया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। यह पार्टी उस विवाद के बाद चर्चा में आई, जिसमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने अगले ही दिन इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

बयान विवाद के बाद बनी पार्टी

15 मई को सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने विरोध के तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू किया, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया। पार्टी के नाम, नारे और लोगो को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। फिलहाल X की ओर से अकाउंट बैन करने के पीछे किसी विशेष पोस्ट या शिकायत की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी की नैना को लंदन में किंग चार्ल्स ने किया सम्मानित, मजदूर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने का सफर

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर