Saturday, September 12, 2026

JPSC/JSSC परीक्षाओं में बहाल संदिग्ध लोगों को तुरंत पदमुक्त करें सीएम, पूरे प्रकरण की हो उच्च स्तरीय जांच : बाबूलाल मरांडी

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से JPSC/JSSC परीक्षाओं में बहाल संदिग्ध लोगों को पदमुक्त करने और इस पूरे प्रकरण की तुरंत निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच का आदेश देने की मांग की है। सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कि आजकल सोशल मीडिया पर JPSC/JSSC परीक्षाओं और बहाली को लेकर कुछ नाम (जैसे ‘मनीष भैया’ और अन्य) बहुत तेज़ी से घूम रहे हैं। कथित तौर पर यह गंभीर आरोप लग रहे हैं कि इनकी बहाली पूरी तरह से गैर-कानूनी और धांधली का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें : रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ फिर होगी वार्ता, डीसी ने सोमवार दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से कहा है कि यह पूरा मामला निश्चित रूप से आपके संज्ञान में भी आया होगा। अब नीति और न्याय का तकाज़ा यही है कि आप तुरंत प्रभाव से ऐसे सभी संदिग्ध लोगों को पदमुक्त करें और इस पूरे प्रकरण की एक तुरंत निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच के आदेश दें। जांच में अगर रत्ती भर भी आरोप सही पाया जाता है, तो इन सारे गलत तरीके से चयनित दोषियों को एफआईआर कर अविलंब जेल भेजिए।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर लाठियां खा रहे और न्याय मांग रहे छात्रों का व्यवस्था पर से टूटता भरोसा वापस पाने की दिशा में यह आपका एक बेहद अहम कदम होगा। परंतु, यदि आप इस पर चुप्पी साधते हैं और ऐसा नहीं करते हैं, तो विवश होकर राज्य का युवा और आम जनमानस यही मानेगा कि इस घोटाले में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आपकी भी सहभागिता है। झारखंड का युवा आपसे न्याय की उम्मीद कर रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर