Thursday, October 29, 2026

CM सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अचानक कैबिनेट की बैठक बुला ली है। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। माना जा रहा है कि राज्य सरकार इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

तय समय से पहले बैठक

आमतौर पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हर बुधवार को आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार सरकार ने निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही सोमवार को बैठक बुलाने का फैसला लिया है। ऐसे में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बैठक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कुछ जरूरी मामलों पर तत्काल निर्णय लेने के लिए यह विशेष बैठक बुलाई गई है।

योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर फैसला

सूत्रों के अनुसार बैठक में विकास योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार बड़े फैसले ले सकती है। हालांकि सरकार की ओर से एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

सम्राट कैबिनेट की पिछली बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी थी। उस बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निपटारे को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। साथ ही मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से संबंधित नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया था, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई थी। 

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर