Friday, October 30, 2026

गल्फ में फंसे झारखंडियों की सुरक्षा और मदद के लिए CM हेमंत सोरेन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रांची: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों ने दुनिया भर की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब गल्फ देशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों पर पड़ता दिख रहा है। इस संकट के बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की है।
​मुख्यमंत्री ने न केवल केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, बल्कि राज्य स्तर पर ‘झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष’ को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

​घबराएं नहीं, सतर्क रहें- CM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए गल्फ देशों में रह रहे झारखंड के नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अपील की है कि वहां रह रहे लोग मौजूदा हालात को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “संकट की इस घड़ी में आपकी सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”

​प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से सुरक्षित वापसी की गुहार

​हालात की गंभीरता को देखते हुए हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि जो भी भारतीय नागरिक गल्फ क्षेत्र में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं या वहां फंस गए हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

​एक्शन में प्रवासी नियंत्रण कक्ष: हेल्पलाइन नंबर जारी

​झारखंड सरकार ने विदेशों में रह रहे अपने भाइयों-बहनों की मदद के लिए झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (Jharkhand State Migrant Control Room) को सक्रिय कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
​टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526
​लैंडलाइन नंबर: 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
​व्हाट्सएप (WhatsApp) सहायता: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर