रांची: रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरकर पार करने वाले इशांक सिंह से गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।
Highlights:
मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। उल्लेखनीय है कि इशांक सिंह ने 30 अप्रैल को 29 किलोमीटर लंबे पाल्क स्ट्रेट को पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इतनी कम उम्र में इस कठिन समुद्री मार्ग को पार करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान भी मिल चुके हैं।
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
झारखंड के लिए गर्व का क्षण : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इशांक सिंह ने अपने प्रदर्शन से देश और दुनिया में झारखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तैराकी के क्षेत्र में इशांक की सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। झारखंड में बेहतर खेल नीति बनाई गई है, जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इशांक सिंह की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर मंच देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में तैराकी प्रशिक्षण और सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि भविष्य में और भी खिलाड़ी इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी के सैकड़ों अपराधी को किया गिरफ्तार, गैंगस्टरों के शूटर भी दबोचे गए
माता-पिता और कोच भी सम्मानित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह के माता-पिता और उनके कोच को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम समेत कई अधिकारी और तैराकी संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राज्य के युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी को प्रेरित और ऊर्जावान बनाने का काम करेंगी।


