Saturday, September 12, 2026

JSSC CGL पेपर लीक मामले में सीआईडी की SIT ने 4 सफल अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

रांची: JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में CID की SIT ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान SIT ने परीक्षा में सफल रहे चार सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सफल अभ्यर्थियों में धनबाद के दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और बिहार के आरा निवासी उमेश कुमार राय शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार को CID ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है.

इसे भी पढ़ें : 11वीं से 13वीं JPSC के लिए चयनित दो उप समाहर्ता की अनुशंसा कार्मिक विभाग ने की रद्द, ये है पूरा मामला

गिरफ्तार किए गए सफल अभ्यर्थियों से परीक्षा में उनकी सफलता, कथित पेपर लीक से जुड़े कनेक्शन और मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसी को आशंका है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं. CID की SIT पेपर लीक मामले की जांच को लगातार आगे बढ़ा रही है. इसी आधार पर SIT आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर