Friday, October 30, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपालगंज में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्थल का किया निरीक्षण

पटना: मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई आधारभूत संरचना विकसित होगी। स्थानीय स्तर पर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह बातें कहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, बुधवार को वह निर्माण स्थल को देखने के लिए पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा नहीं, बल्कि हंगामा करना : अमित शाह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को गोपालगंज जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में जिले के थावे प्रखंड स्थित चनावे ग्राम में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण को लेकर चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 25 एकड़ 20 डिसमिल भूमि में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण के संबंध में साइट मैप के माध्यम से स्थल की उपलब्धता, आधारभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग, भूमि की स्थिति सहित परियोजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने तथा परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई आधारभूत संरचना विकसित होगी, इससे स्थानीय स्तर पर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार, विधान पार्षद श्री जनक राम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, सारण प्रमंडल के आयुक्त डॉ० मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री नीलेश कुमार, गोपालगंज के जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर