Tuesday, November 3, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरी में 99 करोड़ की लागत से बनेगा झारखंड का अपना सरकारी गेस्ट हाउस

रांची : ओडिशा के पुरी जाने वाले झारखंड के लोगों के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है. समुद्र के करीब अब झारखंड सरकार अपना स्थायी गेस्ट हाउस बनाने जा रही है. प्रस्तावित भवन के निर्माण पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. फिलहाल पुरी में झारखंड सरकार का ठहराव केंद्र किराए की इमारत से चल रहा है. नए भवन के निर्माण से जुड़ा प्राक्कलन तैयार हो चुका है और भवन निर्माण विभाग से इसका तकनीकी अनुमोदन भी मिल गया है. अब परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: JSSC ने 836 लिपिक पदों पर होने वाले इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रद्द की

डीपीआर को दी मंजूरी

गेस्ट हाउस की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति मिल चुकी है. प्रशासनिक स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. प्रस्तावित भवन सिर्फ सरकारी अधिकारियों के लिए नहीं होगा. झारखंड से पुरी जाने वाले मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग भी यहां ठहर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए संबंधित विभाग के जरिए पहले से बुकिंग करानी होगी. अभी झारखंड सरकार का पुरी स्थित गेस्ट हाउस किराए के भवन में संचालित हो रहा है. नया भवन बनने के बाद राज्य सरकार को अपना स्थायी परिसर मिल जाएगा.

बालूखंडा में मिली 0.35 एकड़ जमीन

झारखंड सरकार को गेस्ट हाउस के लिए ओडिशा सरकार की ओर से पुरी सदर क्षेत्र के बालुखंडा गांव में 0.35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है. जमीन ओडिशा इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (इडको) के माध्यम से दी गई है. यह स्थान कोणार्क वन्यजीव अभयारण्य के आसपास स्थित है. समुद्र के नजदीक जमीन मिलने के कारण यहां बनने वाला गेस्ट हाउस झारखंड के लोगों के लिए सुविधाजनक ठहराव का विकल्प बन सकेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर