Friday, October 30, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बनाया गया राज्य का मुख्य सचिव, टीएमसी ने ये कहा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात मनोज कुमार अग्रवाल को बीजेपी सरकार ने राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

टीएमसी की तीखी प्रतिक्रिया 

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने एक्स पर लिखा, ”बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल अब बंगाल के मुख्य सचिव होंगे. इस तथाकथित “निष्पक्ष अंपायर” को बंगाल में बीजेपी सरकार के शीर्ष नौकरशाह के पद से नवाज़ा गया है.” उन्होंने लिखा, “क्या अब भी कोई सचमुच यह मानता है कि पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 निष्पक्ष और स्वतंत्र थे? यह बेहद शर्मनाक और बेशर्मी भरा कदम है.”

बीजेपी ने लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने इस मामले पर लिखा है, ”ममता बनर्जी ने आईएएस से जुड़े नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए, दर्जनों अधिकारियों को दरकिनार करके नौकरशाही को कमज़ोर कर दिया था.” ”इसके विपरीत पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने, देश के कानूनों की गरिमा को बहाल करने के अपने वादे के मुताबिक़, राज्य में कार्यरत सबसे वरिष्ठ आईएस अधिकारी मनोज अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर