Wednesday, October 28, 2026

शराब घोटाला का आरोपी छतीसगढ़ का कारोबारी नवीन केडिया रांची में गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

रांची : झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ACB ने शराब घोटाला के आरोपी और छत्तीसगढ़ का चर्चित कारोबारी नवीन केडिया को रांची से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि ACB नवीन केडिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है. इससे पहले नवीन केडिया को एसीबी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था. लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ.

शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था.

ट्रांजिट बेल लेकर हुआ फरार

झारखंड एसीबी की टीम ने गोवा में छापेमारी कर नवीन केडिया को सात जनवरी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाने के लिए गोवा कोर्ट में पेश किया था. तब गोवा कोर्ट की ओर से नवीन केडिया को चार दिनों के लिए ट्रांजिट बेल कुछ शर्तों के साथ दी गयी थी. नवीन केडिया को एसीबी के समक्ष 12 जनवरी तक सरेंडर करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, और फरार हो गया था.
कोर्ट की ओर से निर्धारित शर्तों का अनुपालन भी नहीं किया. इस तरह एसीबी की नजर में आरोपी नवीन केडिया फिर से फरार हो गया था. जिसके बाद फिर से उसे गिरफ्तार किया गया.

गोवा कोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय

इसकी जानकारी मिलने पर एसीबी ने गोवा कोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया था.जिससे कि नवीन केडिया द्वारा जमानत के लिए जमा पांच लाख रुपये जब्त कराने की दिशा में कार्रवाई की जा सके. एसीबी के अनुसार पैसे नवीन केडिया के एक रिश्तेदार ने जमा किये थे. ज्ञात हो कि एसीबी ने जांच में घटिया शराब आपूर्ति के लिए नवीन केडिया को दोषी पाया है. वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहनेवाला है. उसके गोवा में होने की जानकारी मिलने पर एसीबी की टीम छापेमारी के लिए गोवा पहुंची थी. नवीन केडिया छापेमारी के दौरान गोवा के एक स्पा में मिला था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर