Thursday, October 29, 2026

रांची में छठ महापर्व : 27 और 28 अक्टूबर को शहर में यातायात बंदिशें, पार्किंग और रूट का किया गया ऐलान

रांची : रांची में छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर 27 और 28 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। भारी वाहनों पर रोक, ऑटो-रिक्शा और हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षित पार्किंग और मार्ग डाइवर्ट की व्यवस्था भी की है।

छठ महापर्व के मद्देनजर यातायात नियम

रांची पुलिस ने बुधवार को आदेश जारी किया है कि छठ महापर्व के दौरान शहर में यातायात सुचारू रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों पर लागू होगी।

भारी वाहनों पर दो दिन का प्रतिबंध

  • 27 अक्टूबर : सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक
  • 28 अक्टूबर: भोर 2 बजे से सुबह 10 बजे तक

इस दौरान शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को केवल रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी।

हल्के वाहनों और ऑटो-रिक्शा पर भी प्रतिबंध

27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हल्के मालवाहक वाहन शहर में नहीं चलेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक, कांके और राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। फिरायालाल चौक से चडरी तालाब और जेल चौक से फिरायालाल तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का सारांश

27 अक्टूबर सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर भोर 2 बजे से दोपहर 1 बजे तक मालवाहक वाहन प्रतिबंधित। मालवाहक वाहन रिंग रोड के जरिए ही गंतव्य तक जा सकेंगे। अन्य मार्गों पर आवश्यकतानुसार डाइवर्ट या अस्थायी बंदिश लागू हो सकती हैं।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है ताकि महापर्व के दौरान लोगों को परेशानी न हो-

  • रणधीर वर्मा चौक से हटनिया तालाब मार्ग : नगर निगम पार्क के सामने रोड किनारे पार्किंग
  • एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाब मार्ग : रोड किनारे पार्किंग
  • राम मंदिर से कांके डैम मार्ग : सीएमपीडीआई, गांधी नगर और रॉक गार्डेन में पार्किंग
  • शालीमार बाजार से छठ तालाब मार्ग : शालीमार बाजार में पार्किंग
  • शहीद मैदान से छठ तालाब मार्ग : शहीद मैदान में पार्किंग
  • जेल चौक के पास : रोड किनारे पार्किंग
  • लालपुर यातायात थाना के पास : रोड किनारे पार्किंग
  • सर्जना चौक से बड़ा तालाब मार्ग : सर्जना चौक और फिरायालाल के बीच पार्किंग स्थल
  • चुटिया से स्वर्णरेखा नदी मार्ग : सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में पार्किंग
  • बनस तालाब और किशोरगंज चौक मार्ग : सड़क किनारे पार्किंग
  • देवेंद्र मांझी चौक के पास निवारणपुर मार्ग : पार्किंग की व्यवस्था

प्रशासन की अपील

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें और तय रूट का पालन करें। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर