Thursday, October 29, 2026

चेन स्नैचर ने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर चलाई गोली

रांची : राजधानी रांची में छिटपुट अपराध करने वाले खासकर चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश बेखौफ हैं, उन्हें अपनी घटनाओं को अंजाम देने के लिए अब न तो सुबह का और न ही शाम होते अंधेरे का इंतजार है, भरी दोपहर और खुली चौक में भी वह घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. मामला शनिवार का है जब व्यस्ततम बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित चौक का है, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन छीनने की कोशिश की. हद तो तब हो गई जब अपराधियों ने स्नैचिंग का विरोध किया तो सीधे गोली चला दी.

बाइक सवार अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि महिला के द्वारा इसका विरोध किया और स्नैचरों से भीड़ गई.  जिस कारण स्नैचरों की बाइक गिर गई. फिर एक आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. स्नैचर दो की संख्या में थे और इस कारण दूसरा आरोपी बाइक उठाकर अपने साथी को भी लेकर बाइक से भाग गया. हालांकि अपराधी चेन स्नैचिंग करने में कामयाब नहीं हो सके.

वहीं बरियातू पुलिस ने आशंका जताई है कि बदमाशों के पास डमी हथियार था उसमें रबर की गोली थी. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला एक शादी समारोह में शामिल होने रांची आई थी और अपने पति के साथ खरीदारी करने बरियातू गई थी. इसी दौरान यह घटना हुई. दरम्यान स्नैचरों ने दुस्साहस दिखाया. मामले में पीड़िता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.  लेकिन जिस तरह से स्नैचरों का मनोबल बढ़ा हुआ है उसी लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल जरूर उठते है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर