Thursday, November 5, 2026

रामगढ़ में अज्ञात बदमाशों ने CCL सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सयाल डी क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार शाम सीसीएल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी. सीसीएलकर्मी की पहचान भुरकुंडा सयाल निवासी बिहारी राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गोली पीठ में लगी है. गंभीर स्थिति को देखते हुए सीसीएल गांधीनगर रांची रेफर किया गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

ड्यूटी के दौरान मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, सीसीएल कर्मी सयाल डी क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और अन्य सीसीएल कर्मी मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल गार्ड को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, उनकी गंभीर स्थिति बनी हुई है .

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर