Saturday, October 31, 2026

PSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास

न्यूज डेस्क: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी PSEB ने बुधवार, 13 मई को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB Official वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है और कुल 91.46 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पहले स्थान पर सुपनीत कौर

इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 2 लाख 42 हजार 755 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। बोर्ड के अनुसार इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में अच्छा रहा है। सुपनीत कौर ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सुहानी चौहान दूसरे और विनीत जौहर तीसरे स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि तीनों विद्यार्थियों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के दो विकल्प दिए हैं। छात्र अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा नाम के जरिए भी रिजल्ट सर्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले PSEB Official वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा। वहां सीनियर सेकेंडरी (10+2) एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 लिंक कॉपी होगा। फिर अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपने परिणाम को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर