जमशेदपुर का चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस हत्याकांड में फरार नामजद आरोपी और डीडी बार ऑनर नीरज सिंह को राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे राजस्थान के खाटू श्याम इलाके से पकड़ा है.
Highlights:
पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे!
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पुलिस नीरज सिंह को जल्द ही जमशेदपुर ला सकती है. यहां लाकर उसे हत्याकांड के बारे में पूछताछ करेगी. माना ये भी जा रहा है कि पूछताछ के दौरान को मामले से जुड़े कई सुराग मिल सकते हैं. हालाकि नीरज के गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की. औपचारिक पुष्टि के बाद ही गिरफ्तारी और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पूरी जानकारी सामने आएगी.
बता दें कि बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी. मामले मे पहले भी कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि मुख्य और फरार आरोपियों की तलाश के लिए एसआईटी कार्रवाई कर रही है. और अब डीडी बार के ऑनर को गिरफ्तार कर लिया गया.




