Thursday, October 29, 2026

मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

महाराष्ट्र : मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई। धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।जब फ्लाइट हवा में थी तभी वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में विमान में बम होने की बात कही गई थी। इसके बाद ATC ने तुरंत पायलट को अलर्ट किया और विमान को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराने के निर्देश दिए।

विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया

विमान के लैंड करते ही उसे टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा बल (CISF), पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे विमान की जांच शुरू की गई।सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विमान के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और एयरपोर्ट टर्मिनल के कुछ हिस्सों को खाली कराया गया।

सभी यात्री सुरक्षित, जांच जारी

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी।
सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, बम स्क्वॉड को तुरंत सूचना दी गई और सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा संचालन के लिए अनुमति दी जाएगी।

कई एजेंसियां जांच में जुटीं

धमकी मिलने के बाद मौके पर ATS, STF, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), LIU और स्थानीय पुलिस की टीमें पहुंच गई हैं।
सभी एजेंसियां ईमेल के सोर्स और संदिग्ध गतिविधियों की जांच में जुटी हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर