रांची : झारखंड भाजपा 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के दरम्यान किए गए ऐतिहासिक कार्यों को झारखंड सहित देश के हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि सेवा संकल्प के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से लगातार एक कार्यकर्ता के रूप में 140 करोड़ लोगों की सेवा भाव से अनवरत सेवा का कार्य कर रहे हैं।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को लिखा पत्र, संथाल परगना में घुसपैठ से जनसांख्यिकीय बदलाव व डिटेंशन सेंटर की चर्चा
किसी से कभी कोई भेदभाव नहीं

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने किसी से कभी कोई भेदभाव नहीं की। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के हर घर में दस्तक दी है। ऐसा कोई घर अछूता नहीं है जहां किसी कल्याणकारी योजना के माध्यम से रोशनी नहीं पहुंची हो।” पीएम ने पिछले 12 सालों से किसी को भूखे पेट सोने नहीं दिया है। आज कहीं भी यह सुनने को नहीं मिलता है कि कोई भूख से मर गया हो। नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। एक-एक नागरिक उनकी विकास की सूची में है। वे गांव गरीब, शोषित, वंचित सबको साथ लेकर चलने काम कर रहे हैं।
पीएम का कालखंड बेमिसाल

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का अब तक का कालखंड बेमिसाल रहा है। देश की जनता की खातिर उन्होंने जो काम किया वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 12 वर्षो के कालखंड में उन्होंने ऐतिहासिक काम किया है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के साहेबगंज जिला में गंगा नदी पर पुल बनाया, एम्स बनाया, राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज बनाया गया, रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया, हाइवे का वृहत पैमाने पर निर्माण हुआ। पीएम के नेतृत्व में झारखंड सहित पूरे देश में अदभुत और अतुलनीय कार्य किये गए हैं।
सेवा संकल्प अभियान
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को पखवाड़ा के रुप में मनाया जाता था लेकिन इस बार 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक इसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में एक माह तक मनाया जाना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरा करने तथा उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करने हेतु पूरे माह को संकल्प अभियान के रूप में मनाना है। उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों तथा कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

