कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इस सूती के जरिए राज्य में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की रणनीति बनाई है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Highlights:
कई बड़े नेताओं को मिला टिकट
भाजपा की सूची में कई बड़े और चर्चित नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी का नाम प्रमुख है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नेताओं के सहारे वह राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत कर सकेगी। भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन में पुराने कार्यकर्ताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। पार्टी रणनीतिक रूप से उन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतार रही है जहां पिछले चुनाव में उसे अच्छा समर्थन मिला था या जहां जीत की संभावना अधिक है।



यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव व DGP समेत 10 अधिकारियों का तबादला






बंगाल में दो चरणों में मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा। इसके बाद 4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में इस बार भी मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। भाजपा राज्य में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरी है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी अुपनी सरकार बचाने की कोशिश में है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस चुनाव में दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

