Sunday, November 1, 2026

बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर बीजेपी नेता और धर्मगुरूओं ने शाहरूख खान को बनाया निशाना, कहा- गद्दार

देश : बांग्लादेश के खिलाड़ी को आईपीएल फ्रेंचाइजी में केकेआर में शामिल होने पर शाहरुख खान का विरोध किया जा रहा है। कई नेताओं और धर्मगुरुओं ने उन पर निशाना साधा है। आईपीएल ऑक्शन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके बाद से ही आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर और बॉलीवुड के किंग खान का जमकर विरोध हो रहा है। कुछ लोगों ने उनको गद्दार करार दे दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन क्या विरोध कर रहा है।

शिवसेना (यूबीटी) ने जमकर प्रतिक्रिया दी है और चेताते हुए कहा है कि अगर बांग्लादेश का खिलाड़ी खेलेगा तो विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा। साथ ही पार्टी के स्पोक्सपर्सन आनंद दुबे ने कहा है कि ये मुद्दा खेल से परे है और राष्ट्रीय भावनाओं बिल्कुल भी ठेस नहीं पहुंचाया जा सकता है। साथ ही कहा है कि अगर शाहरुख खान उन्हें अपनी टीम से बाहर कर देते हैं, तो हम सभी उनका सम्मान करेंगे और उन्हें आदर देंगे और उनको उचित मान्यता भी मिलेगी।

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को केकेआर में शामिल करने पर शाहरुख खान का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि वे नायक नहीं हैं। शाहरुख खान का कोई भी चरित्र नहीं है उनके कार्य एक गद्दार के जैसे हैं।
रामभद्राचार्य जी के बाद देवकीनंदन ठाकुर ने भी शाहरुख खान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की बेरहमी से हत्या की जा रही है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का बलात्कार किया जा रहा है। ऐसी क्रूरता को देखने के बाद कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। उन्होंने खिलाड़ी को टीम से बाहर निकलने के लिए भी कहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मेरठ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शाहरुख खान को गद्दार बताया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है और दूसरी तरफ आईपीएल में क्रिकेटरों को खरीदा जा रहा है, ऐसे गद्दारों को इस देश में जीना ही नहीं चाहिए। अबू धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 60 मैचों में 65 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर