Saturday, October 31, 2026

झारखंड बंद को भाजपा ने बताया पूरी तरह सफल, विपक्ष का दावा – राजनीतिक नौटंकी, सड़क से संसद तक रही गूंज

रांची: JPSC – JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ सोमवार को छात्रों के विधानसभा मार्च व घेराव में छात्रों पर कथित रूप से पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ मंगलवार को भाजपा ने झारखंड बंद बुलाया. बंद को भाजपा ने पूरी तरह से सफल बतया तो वहीं विपक्ष ने इसे महज राजनीतिक नौटंकी करार दिया. इधर इस मामले की गूंज झारखंड विधानसभा से लेकर संसद तक रही. संसद में मकर द्वार के पास भाजपा सांसदों ने छात्रों के कथित लाठीचार्ज पर राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इधर कांग्रेस ने बंद को पूरी तरह विफल करार देते हुए इसे भाजपा की “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया. कांग्रेस ने इसे राज्य की जनता की ओर से खारिज करने का भी दावा किया.

इसे भी पढ़ें : लाठी-गोली-बंदूक-आंसू गैस से छात्रों की आवाज नहीं होगी बंद, 10 अगस्त का दिन राज्य के लिए काला दिवस : आदित्य साहू

बंद रहा असरदार: भाजपा

भाजपा के आहूत बंद का राजधानी रांची में मिलाजुला असर देखने को मिला. एहतियातन कई निजी स्कूल बंद रहे तो कुछ स्कूलों में पढ़ाई सामान्य रूप से देखी गई. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह रही. दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, गुमला, लोहरदगा और जमशेदपुर समेत कई जिलों में सुबह के समय भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और दुकानें बंद कराने की अपील की.

वहीं राजधानी में बंद के समर्थन में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह से सड़कों पर दिखे. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह सहित कई प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के साथ रांची की सड़कों पर बंद कराते नजर आए. तो कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक-चौराहों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ “छात्र-विरोधी” कहते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद को सहयोग के लिए आम जनता का धन्यवाद किया.

संसद के बाहर गूंजा मुद्दा

सोमवार को छात्रों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज की गूंज दिल्ली तक भी पहुंची. दिल्ली में संसद भवन के बाहर भाजपा सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी सांसदों ने झारखंड की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को घेरते हुए सवाल पूछे. सांसदों ने मांग की कि राहुल गांधी राज्य सरकार पर दबाव बनाकर इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया और लाठीचार्ज की घटना की सीबीआईजांच के आदेश करवाएं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर