Thursday, May 28, 2026

बिहार में सीएम नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की जीत के लिए BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

पटना : 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने विभिन्न राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह नियुक्तियां की हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।

बिहार के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त

भाजपा ने बिहार में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। इनमें छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने अन्य राज्यों के लिए भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। हरियाणा के लिए गुजरात सरकार के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं ओडिशा में राज्यसभा चुनाव की निगरानी के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पर्यवेक्षक की निगरानी में चुनाव

पार्टी की ओर से कहा गया है कि इन नेताओं की निगरानी में चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी की जाएगी। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में पार्टी के विधायकों के साथ समन्वय बनाएंगे और चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया पार्टी की रणनीति के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर