Monday, November 2, 2026

धनबाद के मुनीडीह भटिंडा फॉल में जन्मदिन की पार्टी चाचा-भतीजा के लिए बना अंतिम जश्न, डूबने से हुई मौत

धनबाद: जिले के मुनीडीह ओपी अंतर्गत भटिंडा फॉल में डूबने से चाचा और भतीजा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार का रहने वाला था. भतीजा आयुष कुमार अपने जन्मदिन पर अपने चाचा व दोस्तों के साथ भठिंडा फॉल घूमने आया था. भठिंडा फॉल के पास सभी दोस्तों ने नाश्ता किया. उसके बाद आयुष अपने चाचा प्रजीत पांडेय के साथ फॉल में घूमने चला गया.

इसे भी पढ़ें : रांची में पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों का मुंह में पट्टी लगाकर निकला मौन जुलूस, विरोधस्वरूप पुलिस को सौंपा फूल

इसी दौरान फोटोग्राफी करने के दौरान पैर फिसल गया और तेज बहाव मे दोनों बहने लगे. एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तेज बहाव मे दोनों बह गये. दोस्त आयुष और उसके चाचा को डूबता देख सभी दोस्तों ने हल्ला मचा कर स्थानीय लोगो को सूचना दी. इसके बाद भटिंडा के स्थानीय गोताखोर पहुंचे और घंटों तलाश के बाद दोनों शवों को पानी से निकाला. घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर