Monday, November 2, 2026

पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि, कौओं की मौत के बाद जांच में मिला H5N1 वायरस, चिड़ियाघर और पार्क बंद

पटना : पटना के कुछ इलाकों में अचानक कौओं और मुर्गियों की मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाईकोर्ट परिसर में कई पक्षी मरे हुए मिले थे. इसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए. अब रिपोर्ट में बर्ड फ्लू यानी H5N1 की पुष्टि हो गई है.

रिपोर्ट आते ही प्रशासन हरकत में आ गया. जिस जगह पर पक्षियों की मौत हुई, उसके आसपास एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है. एहतियात के तौर पर करीब 4575 मुर्गियों को मार दिया गया, ताकि संक्रमण आगे न फैले. साथ ही 9662 अंडे और करीब 530 किलो दाना भी नष्ट कर दिया गया है.

पटना जू एक सप्ताह के लिए बंद

पूरे इलाके में दवा का छिड़काव किया गया है और साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जू-सेक्टर पार्क और संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है.

अधिकारियों ने लोगों से घबराने को नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे हालत में सावधानी बरतने की जरुरत है. अगर कहीं मरे हुए पक्षी दिखें तो उन्हें हाथ न लगाएं और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें. चिकन और अंडा खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह पका लें. प्रशासन ने साफ कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ सही जानकारी पर भरोसा करें. समय रहते कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि बीमारी पर जल्द काबू पाया जा सके और आम लोगों की सुरक्षा बनी रहे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर