Friday, October 30, 2026

बिहार के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली: बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री को सीतामढ़ी में स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम की तस्वीर वाला प्रतीक चिह्न और मधुबनी पेंटिंग वाली शॉल भेंट की। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के विकास को लेकर बातचीत हुई साथ ही संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों को लेकर लंबी बातचीत हुई।

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों की स्थिति, उनके हित, रोजगार की संभावनाओं और मूल्य संवर्धन पर गहन विमर्श किया और मखाना किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ ही बिहार के सर्वागीण विकास और मिथिला को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने मिथिला पेंटिंग पर भी विस्तृत बातचीत की।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार में संगठनात्मक मजबूती, बिहार के समग्र विकास को लेकर बातचीत हुई और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन भी मिला। बता दें कि बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी इससे पहले दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर