Sunday, September 13, 2026

बिहार चुनाव 2025 : VIP ने जारी की 15 उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों पर RJD से सीधा मुकाबला

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 20 अक्तूबर को खत्म हो गई है। ऐसे में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पहले चरण के लिए 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है, वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं.

खास बात है कि उम्मीदवारों के नाम के आगे उनकी जाति भी लिखी गई है. मुकेश सहनी खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उनके छोटे भाई संतोष सहनी गौड़ाबौराम से मैदान में उतरे हैं. संतोष सहनी की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी लिस्ट को देखने से साफ है कि पार्टी ने सबसे ज्यादा निषाद जाति के 7 लोगों को टिकट दिया है. इनके अलावा 3 यादव, 2 राजपूत और मुशहर, कुर्मी, अग्रहरी वैश्य से एक-एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है.

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पहले चरण की तस्वीर साफ, 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार मैदान में

RJD और VIP में सीटों पर सीधी टक्कर

वीआईपी ने 2020 के विधान सभा चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर 11 सीटें मिली थी जिसमे 4 सीट अपने नाम कर ली थी। चुकी वीआईपी ने एनडीए से नाता तोड़ दिया था और वर्तमान में महागठबंधन में शामिल है। VIP ने जिन 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से 2 सीटें ऐसी हैं, जिन पर तेजस्वी यादव की RJD ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं.

मधुबनी की बाबू बरही सीट से RJD और VIP दोनों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बाबू बरही से अरुण कुशवाहा और चैनपुर से ब्रिज किशोर बिंद RJD के उम्मीदवार हैं, वहीं इन सीटों पर VIP ने बिंदु गुलाब यादव और बालगोविंद बिंद को खड़ा किया है. इनके अलावा कैमूर के चैनपुर में भी दोनों दलों के उम्मीदवार आमने सामने हैं. इसके अलावा गौड़ाबौराम सीट पर भी दोनों दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.

RJD, कांग्रेस और वाम दलों की स्थिति

मुकेश साहनी डिप्टी सीएम बनना चाहते है लेकिन महागठबंधन की तरफ से कुछ स्पष्ट नहीं है। अब मुकेश साहनी के चुनाव में न खड़े होना भी एक कारण है उनकी नाराजगी का। RJD ने दूसरे चरण के नॉमिनेशन के समय खत्म होने से 7 घंटे पहले, पहली बार 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

2020 के चुनाव में आरजेडी को 144 सीटें मिली थी जिसमे उन्होंने 75 सीट पर जीत दर्ज की थी। काँग्रेस की बात करे तो उनको 2020 में 66 सीटें मिली थी जिसमे वो सिर्फ 19 सीट ही जीत पाए थे इसलिए इस बार काँग्रेस को 61 सीटों पर सीमित किया गया है। उसी तरह CPI (ML) को 9 सीटें मिली है जबकि 2020 में 6 सीटें मिली थी जिसमे 2 ही सीट जीत पाई थी। वही CPM को 2025 और 2020 में 4 सीटें ही मिली लेकिन 2020 के चुनाव में 2 ही सीट जीत पाई थी।

नई पार्टियों का भी दखल

इस बार महागठबंधन के कई उम्मीदवार आमने सामने खड़े हो रहे है। काँग्रेस और आरजेडी अपने 6 उम्मीदवारों के साथ आमने सामने खड़े हो रहे है, वो नाम है सिकंदरा सीट से उदय नारायण चौधरी आरजेडी से वही विनोद चौधरी काँग्रेस से खड़े हो रहे है। कहलगाँव सीट से रजनीश भारती जो आरजेडी से उम्मीदवार है वही काँग्रेस से प्रवीण कुमार कुशवाहा सामने है। सुल्तानगंज सीट से चंदन सिंह जो आरजेडी के प्रत्यशी है वही काँग्रेस से लालन यादव सामने है।

वैशाली सीट से आरजेडी उम्मीदवार अजय कुशवाहा वही काँग्रेस से संजीव सिंह खड़े हो रहे है। लालगंज सीट से शिवानी शुक्ला जो आरजेडी की प्रत्याशी है वही उनके सामने खड़े हो रहे काँग्रेस के प्रत्याशी आदित्य कुमार । वही आखिरी वारिसलीगंज सीट से अनीता जो आरजेडी की तरफ से चुनाव में खड़ी हो रही है वही काँग्रेस के तरफ से सतीश कुमार खड़े हो रहे है। उसी तरह CPI और कोंग्रेस भी इस बार 4 सीटों से आमने सामने खड़े हो रहे है वही 2 सीटों से आरजेडी और वीआईपी आपने सामने खड़े हो रहे है।

कुल मिलाकर अब इतना तो तय की पहले और दूसरे चरण की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। कुछ सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दलों के उम्मीदवार आपस में ही मुक़ाबले में उतर चुके हैं यानि अभी भी अंदरूनी अटकले लगाई जा रही है वही दूसरी तरफ भाजपा-JDU के NDA ने सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर के NDA को मजबूत बनाए रखा है । उसी बीच प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज और तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अब देखना होगा की चुनाव में आखिर क्या होता है, किसकी सरकार बनती है। कौन सीएम और डिप्टी सीएम बनता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर