बिहार : बिहार बोर्ड की परीक्षा खत्म हुए अब काफी दिन बीत चुके हैं, और अब छात्र-छात्राओं को परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। ऐसे में BSEB की ओर से कक्षा बारवीं के रिजल्ट अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। छात्र छात्राओं का रिजल्ट biharboardonline.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है की रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच प्रकाशित किया जाएगा। पिछले साल की बात करें तो बिहार बोर्ड ने कक्षा बारवीं और दसवीं के रिजल्ट 25 मार्च और 29 मार्च को जारी कर दिए थे, और इस साल भी छात्र को उम्मीद है की इन्ही तारीख को रिजल्ट जारी किये जाएंगे।
बिहार बोर्ड के बारवीं कक्षा की परीक्षाएँ 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक चलीं, वहीं दसवीं कक्षा की परीक्षाएँ 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलीं थी। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा। वहाँ जाकर 12 th 10 th रिजल्ट पर क्लिक करें, और फिर रोल नंबर और बर्थ डेट फिल करें, जिसके बाद रिजल्ट अपने आप स्क्रीन पर नज़र आ जाएगा।

