Friday, October 30, 2026

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी: पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन बनीं स्टेट टॉपर, 81.79% छात्र पास

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल भी बोर्ड ने देश में सबसे पहले परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड कायम रखा है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। इस बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के चौड़ाही स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 492 अंक (98.4%) प्राप्त किए हैं।

81.79 प्रतिशत छात्र हुए सफल

इस वर्ष करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12,35,743 छात्र सफल घोषित हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसमें छात्र 6,01,390 सफल रहें और छात्राएं 6,34,353 सफल रहे। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लड़कियों ने इस बार परीक्षा में बाजी मारी है।

टॉप 10 में 139 छात्रों का स्थान

टॉप 10 सूची में कुल 139 छात्रों ने जगह बनाई है। जिसमें टॉप 5 में 13 छात्र आते हैं और टॉप 6 से 10 में 126 छात्र आते हैं।  इससे साफ है कि इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अगर डिविजन के अनुसार रिजल्ट देखे तो फर्स्ट डिविजन में 4,43,723 छात्र, सेकेंड डिविजन में 4,75,511 छात्र, थर्ड डिविजन में 3,03,103 छात्र और पास श्रेणी में 13,406 छात्र है।  मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राज्यभर के 1762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड ने कम समय में कॉपी जांच और रिजल्ट तैयार कर एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता दिखाई है।

यह भी पढ़ें: ईरान संकट पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ इस्लामाबाद में बड़ी बैठक: सऊदी, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्री जुटे

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • bsebexam.com
  • matricbiharboard.com

SMS से भी देख सकते हैं परिणाम

जिन छात्रों के पास इंटरनेट सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें: BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456) और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में परिणाम मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा। यह लगातार 8वीं बार है जब बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को समय पर आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में सुविधा मिलती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर