Friday, October 30, 2026

बिहार : छिटपुट घटनाओं को छोड़ पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 64.66 प्रतिशत हुई वोटिंग

न्यूज डेस्क : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मतदान खत्म होने के बाद गुरूवार देर शाम चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पहले चरण में बिहार के 121 विधानसभा सीटों में कुल 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग के मुताबिक़ ये आंकड़ा 6 नवंबर की रात 8.15 बजे तक है. 1,570 प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर्स की ओर से अभी और आंकड़े दिए जाना बाकी है.

36 लाख अधिक मतदाताओं ने किया मतदान 

WhatsApp Image 2025 11 06 at 23.21.21

बिहार के इतिहास में पहले चरण में यह सर्वाधिक वोटिंग है. इस बार पहले चरण में 36 लाख अधिक मतदाताओं ने मतदान किया. जो 2020 के मुकाबले करीब 8% ज़्यादा है. साल 2020 में पहले चरण में 56.1% वोटिंग हुई. साल 2015 में 55.9% तो साल 2010 में 52.1% वोटिंग हुई थी.  इस बार पहले चरण में 36 लाख अधिक मतदाताओं ने मतदान किया.

होगा बदलाव या जीत होगी पक्की

2020 में पहले फेज में 3.70 करोड़ कुल वोटर थे, जिसमें से 2.06 करोड़ ने वोट किया था. लेकिन अबकी बार पहले फेज में कुल 3.75 करोड़ वोटर हैं, जो पिछली बार से 5 लाख अधिक हैं. इस बार की 64.66% वोटिंग के हिसाब से 2.42 करोड़ लोगों ने वोट किया है. अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि इतनी बड़ी वोटिंग का मतलब क्या बदलाव है या जनता नीतीश कुमार की जीत पक्की करना चाहती है. 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर