बिहार विधानसभा चुनाव: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जन सुराज पार्टी तरारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे चंद्रशेखर सिंह की शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब शुक्रवार को ही बिहार चुनाव का परिणाम घोषित हुआ है. पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
चंद्रशेखर सिंह जो तरारी सीट से चुनाव लड़ रहे थे उन्हें 2271 वोट मिले हैं. इस सीट से बीजेपी के विशाल प्रशांत की जीत हुई है. चंद्रशेखर सिंह की मौत के बाद परिजन शोक में डूबे हैं. आपको बता दें, 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था. इसके बाद पटना में भर्ती कराया गया था. फिर शुक्रवार को करीब चार बजे दूसरा हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी जान चली गई.

