Thursday, July 23, 2026

लातेहार में पुलिस को बड़ी सफलता – कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

लातेहार : लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी गिरोह राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर के परसही डगडागी पुल के पास से की गई। अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य चंदवा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसडीपीओ अरविंद कुमार, थाना प्रभारी रणधीर कुमार और पुलिस बल शामिल थे। टीम ने देर रात छापेमारी कर पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

गिरफ्तार अपराधियों में विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फूलचंद खलखो, तुलसी मुंडा और तनवीर अंसारी शामिल हैं। सभी पर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।

Also Read : केरल में हेलिकॉप्टर हादसे से बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति मुर्मू

आपराधिक घटनाओं में शामिल गिरोह

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि यह गिरोह चंदवा कोल साइडिंग में फायरिंग समेत कई घटनाओं में शामिल रहा है। लंबे समय से पुलिस इस गिरोह पर नजर बनाए हुए थी। समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटना को टाल दिया गया।

पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

लातेहार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे गिरोह की अन्य गतिविधियों और साथियों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर