Tech Desk: OpenAI ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए एक खास फीचर “ChatGPT for Teens” लॉन्च किया है. इसका मकसद है कि टीनएजर्स को एक सुरक्षित और पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल सके, जहां वो AI का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें. ये ChatGPT का ऐसा वर्जन है जिसमें एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स और लर्निंग टूल्स जोड़े गए हैं. यानी टीन यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा, जो उनकी उम्र के हिसाब से बनाया गया है. इसका ग्लोबल रोलआउट 18 अगस्त से शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे सभी एलिजिबल अकाउंट्स पर दिखने लगेगा.
Highlights:
पढ़ाई होगी आसान
इसमें सबसे खास फीचर है “Study Mode”. ये सीधे जवाब देने के बजाय सवाल, हिंट और आसान स्टेप्स के जरिए समझाता है, ताकि यूजर्स खुद सीख सकें. मतलब अब सिर्फ जवाब नहीं, बल्कि समझ पर फोकस रहेगा.
साथ ही क्विज और दूसरे टूल्स की मदद से यूजर्स अपनी प्रैक्टिस भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़े: आइब्रो थ्रेडिंग कराने से पहले हो जाएं सावधान! छोटी गलती आपकी स्किन को पहुंचा सकती है नुकसान
स्टडी का कंट्रोल
टीन यूजर्स और उनके पेरेंट्स “Study Hours” सेट कर सकते हैं, जिससे नई चैट्स में स्टडी मोड अपने आप ऑन रहेगा. वहीं “Quiet Hours” फीचर तय समय पर ChatGPT के इस्तेमाल को लिमिट या ब्लॉक कर सकता है, ताकि स्क्रीन टाइम कंट्रोल में रहे.
सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान
इस फीचर में सेफ्टी को लेकर काफी सख्ती रखी गई है. सेल्फ-हार्म, वायलेंस, खतरनाक एक्टिविटी और एडल्ट कंटेंट जैसी चीजों पर सख्त कंट्रोल रहेगा. अगर कोई यूजर लंबे समय तक चैट करता है, तो ChatGPT उसे ब्रेक लेने की सलाह देगा और याद दिलाएगा कि ये सिर्फ एक AI टूल है.
पेरेंट्स को मिलेंगे कंट्रोल्स
पेरेंट्स “Parental Controls” के जरिए अपने अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से लिंक कर सकते हैं. वे Study Hours और Quiet Hours सेट कर सकते हैं, लेकिन बच्चों की पर्सनल चैट्स नहीं पढ़ पाएंगे. सिर्फ बहुत जरूरी और गंभीर मामलों में ही पेरेंट्स को सेफ्टी अलर्ट भेजा जाएगा.
कब मिलेगा ये फीचर
ChatGPT for Teens का रोलआउट शुरू हो चुका है और आने वाले हफ्तों में ये सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. कुछ देशों में फीचर्स थोड़े अलग हो सकते हैं. जैसे ही यूजर की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो जाती है, उसका अकाउंट अपने आप टीन एक्सपीरियंस से बाहर आ जाएगा. इसके बाद एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स और पेरेंटल कंट्रोल्स हट जाएंगे.
ChatGPT for Teens टीनएजर्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो पढ़ाई को आसान बनाता है और साथ ही सेफ्टी का भी ध्यान रखता है. ये AI के सही और जिम्मेदार इस्तेमाल की दिशा में एक बड़ा कदम है.


