Sunday, November 1, 2026

विष्णुगढ़ बच्ची की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

विष्णुगढ़: झारखंड के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम खुलासे हुए है। रिपोर्ट ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दुष्कर्म और क्रूरता की बातें कही जा रही थीं। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कई तरह की भ्रामक बातें फैलाई जा रही थीं, जिन्हें रिपोर्ट ने खारिज कर दिया है।

मौत का कारण सांस रुकना बताया गया

रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण मुंह और नाक दबाने से सांस रुकना बताया गया है। यानी यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने मामले को दुष्कर्म जैसा दिखाने की कोशिश की। इसके लिए शव के साथ छेड़छाड़ की गई, ताकि जांच को भटकाया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची की हत्या उस स्थान पर नहीं हुई, जहां से शव बरामद किया गया था। हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को रास्ते के किनारे रख दिया गया, ताकि लोगों की नजर उस पर पड़े। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक महिला और उसके प्रेमी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। दोनों ने कथित तौर पर घटना को छिपाने और जांच को गुमराह करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: नालंदा मंदिर भगदड़ में 8 की मौत के बाद कार्रवाई तेज, 4 गिरफ्तार, 40 पर केस दर्ज

एसआईटी कर रही गहन जांच

हजारीबाग के एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। टीम लगातार विष्णुगढ़ क्षेत्र में कैंप कर रही है और घटनास्थल कुसुंबा गांव में जाकर जांच कर रही है। पुलिस संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है और उनके बयानों का मिलान किया जा रहा है। साथ ही परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। एसपी, हजारीबाग ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा कि जांच जारी है और जल्द ही सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है। विष्णुगढ़ की यह घटना न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अफवाहें कैसे जांच को प्रभावित कर सकती हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर