Thursday, July 23, 2026

रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोअर बाजार से प्रतिबंधित पशु मांस से लदे दो ट्रक जब्त

रांची : राजधानी रांची में बुधवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु मांस जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने मांस से भरे दो ट्रक, एक बड़ा और एक छोटा जब्त किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोअर बाजार इलाके में अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई की और मौके पर छापेमारी कर ट्रकों से मांस बरामद किया। छापेमारी के समय ट्रकों में मांस भरा हुआ था और चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित मांस कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Also Read : बानो में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 10 डिब्बे बेपटरी – हटिया-राउरकेला रेलखंड पर यातायात ठप

झारखंड में गोवंश वध पर प्रतिबंध

झारखंड में वर्ष 2005 से “झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम” लागू है। इस कानून के तहत गोवंश की हत्या, उसके मांस का व्यापार या परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। कानून लागू होने के बाद डोरंडा और कांटाटोली की वधशालाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बावजूद गुदड़ी बाजार और आजाद बस्ती जैसे इलाकों में अवैध मांस कारोबार के गुपचुप तरीके से जारी रहने की शिकायतें आती रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जिम्मेदार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में अवैध मांस कारोबार पूरी तरह खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि कानून का सख्ती से पालन हो सके। फिलहाल जब्त किए गए मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे इसकी प्रकृति की पुष्टि हो सके। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर