Tuesday, November 3, 2026

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पटना में ‘पाटलिपुत्र’ के नाम से नई सैटेलाइट टाउनशिप का होगा निर्माण

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में प्रस्तावित नई सैटेलाइट टाउनशिप का नाम ‘पाटलिपुत्र’ रखने की घोषणा की है। उन्होंने यह ऐलान बुधवार को फुलवारीशरीफ के नदियावां गांव में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम के दौरान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय कंकड़बाग को एशिया की सबसे बड़ी टाउनशिप के रूप में जाना जाता था, लेकिन समय के साथ इसकी पहचान बदल गई।

इसे भी पढ़ें : रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही एअर इंडिया फ्लाइट हुई बर्ड हिटिंग का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि नगर विकास मंत्री रहते हुए उन्हें वहां जलनिकासी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब सरकार आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई टाउनशिप विकसित कर रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों की मांग रही है कि बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए नई टाउनशिप का नाम ‘पाटलिपुत्र’ रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र थी और इसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह नाम चुना गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नई टाउनशिप के विकास के साथ किसानों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामलों में सरकार कैबिनेट स्तर पर आवश्यक निर्णय लेगी। गौरतलब है कि लंबे समय से पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र किए जाने की मांग उठती रही है। ऐसे में नई सैटेलाइट टाउनशिप को ‘पाटलिपुत्र’ नाम दिए जाने की घोषणा को राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर