Wednesday, July 22, 2026

गिरिडीह में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, दो फरार

झारखंड : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड और दो एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।

गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि गिरिडीह-गांडेय रोड किनारे बैरगी गांव के पास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खों ने किया।

टीम ने बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। हालांकि, दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजीद अंसारी (22 वर्ष), नजाउल अंसारी (23 वर्ष) दोनों ग्राम दाब, थाना गांडेय और चंदन कुमार मंडल (20 वर्ष), ग्राम जोरासिमर, थाना अहिल्यापुर निवासी के रूप में हुई है।

Also Read : पटना रोड शो में पीएम मोदी का दमदार प्रदर्शन, नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर छिड़ी राजनीतिक बहस

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताते थे। फिर ओटीपी लेकर उनके खातों से रुपये ट्रांसफर कर ठगी करते थे।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि दो अन्य आरोपी (मो. आलम अंसारी और फारमुल अंसारी, दोनों ग्राम महजोरी ढाब निवासी) भागने में सफल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस ने बताया कि गिरिडीह में साइबर ठगी के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय ठगों पर कार्रवाई तेज की गई है ताकि आम लोगों को साइबर अपराधियों के जाल से बचाया जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर