Friday, October 30, 2026

धनबाद में BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका

धनबाद : जिले में स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ है। कोयले की स्लरी से दबकर तीन मजदूरों की माैत हो गई है। जबकि स्लरी के नीचे और मजदूरों के दबे होने की संभावना है। बचाव और राहत कार्य जारी है। मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए।

इसे भी पढ़ें : रांची जमीन घोटाला: भानु प्रताप प्रसाद को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। फिलहाल प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर